शनि बाजार को ठेके पर देने का विरोध कर रहे शनि बाजार के व्यवसायी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शनि बाजार को ठेके में देने के विरोध में समिति का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। उन्होंने नगर निगम पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। नगर निगम प्रशासन ने शनि बाजार को ठेके में दे दिया है। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है। इसके विरोध में शनि बाजार समिति के बैनरतले धरना-प्रदर्शन चल रहा है। आंदोलन के तहत लगातार दूसरे शनिवार को भी शनि बाजार नहीं लगाई गई। साथ ही विरोध स्वरूप अपना शनि बाजार समिति के बैनरतले आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान समिति के अध्यक्ष अशिफ सलमानी का कहना था कि नगर निगम प्रशासन शनि बाजार को ठेके में देकर लघु व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। कहा कि पूर्व में बाजार में निगम प्रशासन की ओर से तह बाजारी शुल्क वसूल किया जा रहा था। लेकिन अब बाजार को ठेके में देने के बाद दुकानों का मनमाना किराया वसूल किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440