विवाह समारोह से जुड़े कारोबारियों ने की मुख्यमंत्री से राहत पैकेज की माँग, भेजा ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विवाह समारोह से जुड़े कारोबारियों ने प्रदेश सरकार से राहत पैकेज की मांग की है। गुरूवार को इस बावत विवाह समारोह व्यापार संघर्ष समिति, कुमाऊँ मंडल के बैनर तले उक्त कारोबारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित किया है।
ज्ञापन में महानगर टैंट व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन पांडे द्वारा कहा गया है कि विगत 20 माह से टैंट व्यापार से जुड़े व्यापारियों की हालत अत्यंत दयनीय स्थिति में है जब विवाह समारोह से जुड़े व्यापारियों का काम का समय था, ठीक उसी वक्त लॉक डाउन हो जाने से व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है, साथ ही कारोबार के नहीं चलने से व्यापारियों को दुकान-गोदाम का किराया, कर्मचारियों की तनख्वाह, बैंक की क़िस्त, बिजली पानी का बिल देना पड़ रहा है। जबकि कारोबार पूर्ण रूप से ठप है, जिससे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गयी है और साथ ही बैंक की देनदारी लगातार बढ़ने के कारण बैंक द्वारा लगातार नोटिस आ रहे है, जबकि व्यापारियों के लिए नियमित रोजी रोटी का संकट बना हुआ है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि शासन को पूर्व कई बार अपनी समस्याओं से अवगत करवाने बावजूद भी अभी तक सरकार से किसी तरह की कोई राहत विवाह समारोह से जुड़े व्यापारियों को अभी तक नहीं मिल पायी है। जिससे उक्त कारोबारियों में गहरा रोष व्याप्त है।
ज्ञापन में कारोबारियों ने सरकार को चेताते हुए कहा है कि अगर शीघ्र ही उनके द्वारा दिये ज्ञापन में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो उन्हें मजबूरन संघर्ष करने को बाध्य होना पड़ेगा।
ज्ञापन देने वालों में विवाह समारोह संघर्ष समिति के मुखिया नवीन पांडे सन्नू, महानगर टैंट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष वर्द्धन पांडे, कैटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रूपेंद्र नागर, बैंकेट हाल एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज पांडे, टैंट एसोसिएशन के महामंत्री लक्ष्मण सिंह बिष्ट, विमल तोलिया सहित विवाह समारोह से जुड़े व्यापारीगण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   भीमताल में लगेगा राष्ट्रीय कराटे का महाकुंभ, 32वें समर कैंप में देशभर के 125 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440