जनसंपर्क कर सपा प्रत्याशी शुएब ने जनता को दिया भरोसा, कहा-क्षेत्र की प्रत्येक समस्या का प्राथमिकता के आधार पर होगा समाधान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विधानसभा हल्द्वानी सीट से सपा प्रत्याशी शुऐब अहमद ने जनसंपर्क कर क्षेत्र की जनता को भरोसा देते हुए कहा कि क्षेत्र की प्रत्येक समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने क्षेत्रवासियों से सपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान सपा प्रत्याशी शुएब ने जनता से कहा कि भाजपा, कांग्रेस ने सत्ता में काबिज रहते हुए उत्तराखंड के हितों की लगातार अनदेखी की है। जबकि सपा उत्तराखंड की सच्ची हितैषी रही है। कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने प्रदेश में बारी-बारी राज किया, लेकिन यहां के लोगों के बजाय खुद के बारे में सोचा। जिसके चलते आज पलायन के चलते पहाड़ पूरी तरह खाली हो गए हैं। महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। बेरोजगारों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रोजगार की तलाश में युवा दर-दर भटकने को मजबूर हैं। कहा कि इन राजनीतिक दलों से अब जनता आजिज आ चुकी है और वह सपा को तीसरे विकल्प के रूप में देख रही है। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि यदि वह विधान सभा पहुंचते हैं तो क्षेत्र की प्रत्येक समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने आगामी 14 फरवरी को सपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

यह भी पढ़ें -   प्रेस क्लब हल्द्वानी का होली मिलन महोत्सव बना सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का उत्सव

इधर इंदिरा नगर नई बस्ती उजाला नगर एवं बनभूलपुरा के दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से अनवर भाई, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद फैजान, रियाज अहमद, सोहेल अहमद, फराज अहमद, इस्लाम अहमद, मोहम्मद असलम, समीर खान, आशु, नईम अहमद, जीशान भाई, रेहान भाई, तबरेज, मोहम्मद सादिक, मोहम्मद गुफरान, मकसूद मुशीर, अमन, आशु, आवेश तैमूर, मोहम्मद जावेद, इशरत अली, इंतजार, सुभान भाई, अरबाज अहमद, सोनू गुफरान, अहमद मुस्तफा, अहमद अभी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -   202 ग्राम चरस संग दो तस्कर दबोचे, स्कूटी जब्त

वहीं दूसरी तरफ खानचंद मार्केट से आए यूथ कांग्रेस के महासचिव गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सचिन कश्यप, मोंटू गोल्डी, शैलेश कुमार उर्फ लल्ला, यूथ उपाध्यक्ष सुरेश दिवाकर, पंकज गुप्ता, नीरज आयर्, पवन अधिकारी, सुनील सिंह बिष्ट, अनिल सिंह बिष्ट, श्याम सिंह बिष्ट, संगीता सिंह बिष्ट, राधा सिंह बिष्ट, चंदा सिंह बिष्ट आदि सपा की नीतियों से प्रभावित होकर सपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर प्रदेश सचिव जियाउद्दीन कुरेशी, जिला अध्यक्ष डिंपल पांडे, जिला मीडिया प्रभारी शाहिद हुसैन, महानगर अध्यक्ष अख्तर अली, युवजन सभा के प्रदेश सचिव अनम मलिक, जुनेद मिकरानी, मुलायम यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव वसीम सिद्दीकी, युवजनसभा के नगर अध्यक्ष मोहम्मद इकराम, इरशाद हुसैन आदि मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440