सिर्फ रात में ये काम कर आंतों से बाहर निकल जाती है सारी गंदगी पेट खराब से परेशान लोग आज ही करें शुरू

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। हममें से कौन नहीं जानता होगा कि हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हमारे पेट का ठीक होना कितना जरूरी है। पेट के ठीक होने के लिए हमारा खान-पान ठीक होना चाहिए और दूसरी चीज हमारी हमारी जीवनशैली सक्रिय होनी चाहिए। बदलती जीवनशैली के साथ-साथ पेट की परेशानी आम सी हो गई है क्योंकि ज्यादातर युवा इन दिनों नौकरी के चक्कर में देर तक जागते हैं, तला-भुना खाते हैं और शारीरिक रूप से कम सक्रिय रहते हैं, जिसके कारण पेट की समस्याएं तेजी से बढ़ने लगी हैं। हमारे पेट के ठीक न रहने के पीछे सबसे बड़ा कारण है आंतों का साफ न होना।

दरअसल हर दूसरे व्यक्ति के दिमाग में ये सवाल आता है कि कैसे अपने पेट की सफाई की जाएं लेकिन वो ये नहीं सोचते हैं कि हमें पेट नहीं बल्कि उसमें छिपी आंतों की सफाई की जरूरत होती है। अगर आप आंतों को साफ कर लेंगे तो आपका पेट अपने आप साफ हो जाएगा। हालांकि आंतों की सफाई इतना आसान नहीं कि हम कुछ भी खाकर इन्हें साफ कर सकते हैं बल्कि तय समय पर और कुछ चुनिंदा फूड्स ही इसमें आपकी मदद कर सकते हैं।

क्यों जरूरी हैं आंत
हमारे पाचन तंत्र का एक अभिन्न भाग है हमारी आंतें, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती हैं। इतना ही नहीं ये पानी और नमक को आवशोषित कर शरीर में इलेक्घ्ट्रोलाइट संतुलन में भी मदद करती हैं। इतना ही नहीं ये हमारे शरीर को हेल्दी बनाने का भी काम करती हैं। आंतों के जरिए ही हमारा शरीर मलत्याग के साथ-साथ विषाक्घ्त पदार्थों को बाहर निकालता है लेकिन अगर सही तरीके से ये विषाक्त पदार्थ बाहर नहीं निकल पाते हैं तो तभी तरह-तरह की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।

8 से 10 गिलास पानी
शरीर के साथ-साथ आंतों को साफ रखने के लिए पानी से बढ़िया विकल्प कोई दूसरा नहीं है। आप रोजाना 8 से 10 ग्लास पानी पीकर अपने शरीर हाइड्रेट रख सकते हैं साथ ही आप चाहें तो जूस का भी सेवन कर सकते हैं। पानी न सिर्फ हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम दुरूस्त रखता है बल्कि हमारे मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है। इसलिए रोजाना कम से कम इतना पानी तो जरूरी पिएं।

गर्म पानी में मिलाएं शहद
हम सभी जानते हैं कि आयुर्वेद में शहद के ढेरों औषधीय गुणों के बारे में बताया गया है। इन्हीं में से एक गुण हमारी आंतों की सफाई करने में मदद करता है। अगर आप नियमित रूप से गर्म पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर सुबह खाली पेट पीते हैं तो ये आपके पेट की सारी गंदगी को साफ कर सकता है। इतना ही नहीं ये आपके शरीर को भी हेल्दी रखता है।

यह भी पढ़ें -   महाशिवरात्रि पर छोटा कैलाश में उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा में मुस्तैद रही नैनीताल पुलिस

दिन की शुरुआत करें एप्पल जूस से
जी हां, सेब का रस आपके दिन की शुरुआत के लिए सर्वाेत्तम साबित हो सकता है। अगर आप नियमित रूप से सेब का जूस पीते हैं तो आपकी आंतें स्वस्थ्य रहती हैं। आप चाहें तो इसमें आप एक चम्मच नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

एलेवेरा भी कारगर
अगर आप अपने शरीर से विषाक्घ्त पदार्थों को बाहर निकालना चाहते हैं तो आपके लिए एलोवेरा से अच्घ्छी औषधि कोई दूसरी नहीं हो सकती है। जी हां, यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ आपके पेट को हेल्दी भी रखती है। आप इस जूस को रोजाना सुबह पानी के साथ भी यूज कर सकते हैं, जो कई तरह से शरीर को फायदा पहुंचाने का काम करता है।

दही का करें इस्तेमाल
जी हां, दही। दही एक प्रोबायोटिक के रूप में काम करता है, जो हमारे आंत और पाचन तंत्र के लिए बेहतरीन फूड्स में से एक है। वे लोग, जिन्घ्हें आंत संबंधी परेशानी रहती है उन्घ्हें दही का सेवन करने की सलाह दी जाती है। दही आंतों की सेहत के साथ-साथ दस्त जैसी परेशानी में बेहद कारगर है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440