केन्द्र सरकार ने ऑनलाइन जीएसटी की व्यवस्था लागू कर व्यापारियों को दिलाया सकून: अजय भट्ट

खबर शेयर करें

हल्द्वानी में आयोजित हुई भाजपा के नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोक सभा क्षेत्र के व्यापारियों का सम्मेलन

समाचार सच, हल्द्वानी। केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि केन्द्र सरकार ने ऑनलाइन जीएसटी की व्यवस्था लागू कर व्यापारियों को सुकून दिलाया है। भारत की अर्थव्यवस्था उपर को उठ गयी है, जिसको वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि 1947 के बाद भारत की अर्थव्यवस्था सबसे उपर है।

केंद्रीय राज्यमंत्री शनिवार को यहां एक निजी बैंकट हाल में आयोजित भाजपा के नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोक सभा क्षेत्र के व्यापारियों के सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोंधित कर रहे थे। श्री भट्ट ने कहा पीएम मोदी जी ने जाती धर्म से ऊपर उठकर जनता के लिए काम किया। आज विदेशी नेता देखनें आते हैं की भारतीय जनता पार्टी से सीख लेने भारत आते हैं चाहे आज विपक्ष माने या ना माने अन्तर्मन से मानते हैं। उनका कहना था कि आज देश में 400 ट्रेन वंदे भारत भारत में चलने जा रही है। 200 करोड़ की योजना में काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी को सिरमौर बनाने का काम किया जा रहा है। केन्द्र सरकार की मदद से हल्द्वानी शहर में फ्लाईओवर समेत कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर काम हो रहा है। छोटे उद्योगों को बढ़ाने का काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंडः मारपीट के बाद अजय नौडियाल को मिला प्रमोशन का तोहफा, बनाए गए प्रारंभिक शिक्षा के स्थायी निदेशक

विधायक उधम सिंह नगर शिव अरोरा जी ने कहा की हमारा सौभाग्य रहा की हमारे संसद अजय भट्ट जी का सानिध्य हमें सदा प्राप्त होता रहा और हमेशा मिलता रहेगा जीएसटी से बड़ा प्रभाव पड़ा जो हमारे कल्पना से परे थी जो नरेन्द्र मोदी सरकार ने सफल किया।
लालकुआं विधायक मोहन बिष्ट जी ने कहा की आप केवल व्यापारी ही नही है बल्कि आपसे ही भारतीय जनता पार्टी को आपसे हमें प्रेरणा और मजबूती मिलती रही हैघ्।हम और हमारे पार्टी और हमारा हर कार्यकर्ता व्यापारियों हितों में खड़ा है।
महापौर जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला ने कहा की वैन्डर सबसे छोटा व्यापारी होता है, जबसे देश आजाद तब से किसी ने किसी ने सुध ली तो केवल नरेंद्र मोदी सरकार ने छोटे व्यापारियों को ऋण तुरंत दिया जाता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। प्रदेश अनुशासन समिति अध्यक्ष दीपक मेहरा ने कहा कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सड़क योजना, उज्ज्वला योजना, महिला सशक्तिकरण योजना में उल्लेखनीय कार्य किया है। व्यापारी विरेन्द्र चढ्ढा जी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार को 9वर्ष पूरे होने पर हमारा देश विश्व के पटल पर सर्वाेच्च अग्रणी स्थान में है जिसका श्रेय नरेंद्र मोदी की सरकार को जाता है। व्यापारी रमेश बिंजोला ने कहा की 1975 में बैंक से लोन लेना ऐसा लगता था की जैसे चांद पर चढ़ना जैसा लेकिन आज नरेंद्र मोदी सरकार ने यह कार्य बहुत सरल कर व्यापारी हितों की लिए किया।

यह भी पढ़ें -   एक पल की चूक में उजड़ गई कई परिवारों की दुनिया, अल्मोड़ा में कार 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, डेढ़ साल के मासूम समेत 3 की मौत

सम्मेलन का संचालन विनीत अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, दीपक मेहरा, मदन फर्त्याल, महामंत्री नवीन भट्ट, रंजन बर्गली, कश्मीरी लाल साहनी, नैनीताल जिला सह प्रभारी विवेक सक्सेना, प्रदेश प्रवक्ता अनिल डब्बू, मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट, तरूण बंसल, उपाध्यक्ष प्रतिभा जोशी, मोहन पाठक अमिता अग्रवाल, चित्रा सुयाल, चंदन बिष्ट, संजय पाण्डे, विष्णु सक्सेना, भुवन पाण्डेय, व्यापारी राजीव अग्रवाल, मनोहर केशवानी, मनोज जायसवाल, आदि लोग मौजूद थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440