उत्तराखंडः मारपीट के बाद अजय नौडियाल को मिला प्रमोशन का तोहफा, बनाए गए प्रारंभिक शिक्षा के स्थायी निदेशक

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड की सियासत और शिक्षा विभाग में पिछले कुछ समय से सुर्खियों में रहे अजय कुमार नौडियाल को आखिरकार शासन ने बड़ा प्रमोशन दे दिया है। लंबे समय से प्रभारी निदेशक के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे नौडियाल अब विद्यालय शिक्षा विभाग में प्रारंभिक शिक्षा के स्थायी निदेशक नियुक्त कर दिए गए हैं। शासनादेश जारी होते ही यह फैसला चर्चा का केंद्र बन गया है।

सूत्रों के मुताबिक, नौडियाल पहले अपर शिक्षा निदेशक रहते हुए अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे और उनका प्रमोशन काफी समय से लंबित था। पदोन्नति चयन समिति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शासन ने उन्हें स्थायी रूप से विभाग की कमान सौंप दी है। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नियमानुसार चयन प्रक्रिया अपनाई गई है।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार के विज़न से सशक्त हुई ग्रामीण महिलाएंः भीमताल की ‘बाखली’ गांव की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायक कहानी

हाल ही में हुए चर्चित विवाद के कारण नौडियाल प्रदेशभर में चर्चा में आ गए थे। उमेश शर्मा काऊ और उनके समर्थकों पर प्रभारी निदेशक के साथ कथित अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की के आरोप लगे थे। घटना के वीडियो सामने आने के बाद शिक्षक संगठनों और शिक्षा विभाग में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

मामला इतना बढ़ा कि सार्वजनिक रूप से खेद जताने की नौबत आ गई और पूरे प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा गरमा गया। इस घटनाक्रम ने प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में भी तीखी चर्चा छेड़ दी थी।

यह भी पढ़ें -   कोटाबाग की भावना देवी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी, बकरी पालन से बदली परिवार की तस्वीर

फिलहाल, स्थायी निदेशक के रूप में अजय कुमार नौडियाल के सामने कई चुनौतियां होंगी. प्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों की तैनाती, विद्यालयों की आधारभूत सुविधाएं और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों जैसे मुद्दे पहले से ही चर्चा में हैं. ऐसे में विभागीय समन्वय और प्रशासनिक सख्ती दोनों की आवश्यकता होगी.

सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे नियमानुसार निर्णय बता रहे हैं, तो कुछ इसे हालिया विवाद के बाद बड़ा संदेश मान रहे हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440