पेट्रो उत्पादों की कीमत बढ़ाकर केंद्र सरकार कर रही है आमजन का शोषण : खजान चन्द्र

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान चन्द्र गुड्डू ने कहा कि पेट्रो उत्पादों की कीमत बढ़ाकर केंद्र सरकार आमजन का शोषण कर रही है। पेट्रो उत्पादों में हो रही बढ़ोत्तरी का सीधा असर महंगाई के रूप में सामने आ रहा है। महंगाई से आमजन की कमर टूट गई है, लेकिन केंद्र को इसकी कोई चिंता नहीं।
उन्होंने अपने जारी बयान में बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार कोरोना से जूझ रहे आम आदमी की जेब पर डाका डाल रही है। देश में महंगाई उच्च स्तर पर पहुंच चुकी है। पेट्रोल के दाम 100 से पार हो चुके है, लेकिन केंद्र सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही। पूर्व राज्य दर्जा मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने में नाकाम साबित हुई है। बढ़ती पैट्रोल डीजल की क़ीमतों के साथ सभी चीजों के दामो में भारी बढ़ोत्तरी होने से आम आदमी की कमर पूरी तरह टूट गई है। उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि केंद्र ने पेट्रो उत्पादों की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी वापस नहीं ली तो कांग्रेस जनआंदोलन शुरू करेगी।

यह भी पढ़ें -   १ जून २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440