काबीना मंत्री भगत ने दूरस्थ गाँव धापला में बांटे कोरोना किट

खबर शेयर करें

समाचार सच, कालाढूंगी/हल्द्वानी। शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत कालाढुंगी विधानसभा के दूरस्थ गाँव धापला के ग्रामीणों को कोरोना किट का वितरण किया। इस दौरान काबीना मंत्री ने स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए तत्काल निस्तारित होने वाली समस्याओं के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही जिन समस्याओ का निदान शासन स्तर से होना है उनके लिए कार्यवाही को अमल में लाने के निर्देश जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें -   चंपावत प्रकरण पर कांग्रेस पर बरसीं रूचि भट्ट, बोलीं- भाजपा की छवि खराब करने की रची गई साजिश

इस मौके पर शहरी विकास मंत्री ने भगत ने क्षेत्रवासियों की मांग पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वार्ता कर धापला में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने स्थानीय लोगो को कोरोना वैक्सीन अवश्य लगाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद ग्रामीणों को कोरोना किट भी वितरित की।

यह भी पढ़ें -   12 मई 2026 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

भ्रमण के दौरान राजन सिंह बिष्ट, सरबजीत यादव, दयानंद आर्य, यमुना देवी, गंगा देवी, मोहन राम, महेंद्र डिगारी, पुष्कर कत्यूरा, गोपाल बुधलाकोटी, कैलाश बुधलाकोटी, विनोद बुधलाकोटी एवं अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440