समाचार सच, हल्द्वानी। उच्च शिक्षा, संस्कृति, सहकारिता, चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा0 धन सिंह रावत ने मंगलवार को नशा मुक्ति संचेतना रैली कार्यक्रम एमबीपीजी इण्टर कॉलेज हल्द्वानी में हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान रैली में नगर के स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया
मंत्री श्री रावत ने रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि नशे से हमे दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में हर जगह जागरूकता रैली का आयोजन कर रही है। जागरूकता के अभाव के कारण समाज मे कोई भी बुराई ज्यादा गति से फैलती हैं। समाज का वैज्ञानिक दृष्टिकोण होना अत्यंत आवश्यक हैं। समाज मे अंधविश्वास की तरह ही नशे की लत अधिक होने का एक कारण जागरूकता का अभाव भी हैं। जिनका संबंध सीधे तौर पर नशे से होता हैं। जागरूकता के अभाव के कारण समाज का एक बड़ा वर्ग नशे के बचाव में इन कहानियों या कथाओं का सहारा लेता हैं। अतः सामाजिक जागरूकता का होना अत्यंत जरूरी हैं।
श्री रावत ने कहा कि आज के समय में अधिकतर युवा वर्ग नशे की ओर झुक रहा है। युवा जो हमारे देश का उज्ज्वल भविष्य होते हैं, वे आज नशे की बुरी लत में पढ़कर अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यहां तक आज के समय में पुरुष तो पुरूष बहुत सी महिलाएं भी नशे की चपेट में आ रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत में नशे का सेवन बिल्कुल हवा की तरह फैल रहा है और बहुत से लोगों की जिन्दगी खराब कर रहा है। बहुत से लोग इसका सेवन केवल अपनी लाइफस्टाइल को मेन्टेन करने के लिए करते हैं। आज के समय हालात यह है कि बहुत से घर नशे की वजह से बर्बाद होते जा रहे हैं। लोग नशा करने के बाद अपना होश खो देते है और वे घर जाकर अशांति फैलाते हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष मण्डी परिषद अनिल कपूर डब्बू, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, निवर्तमान मेयर डॉ0 जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, स्वास्थ्य प्रतिनिधि राहुल झिंगर, नीरज बिष्ट, साकेत अग्रवाल, प्रकाश हरर्बाेला, प्रदीप बिष्ट, मुकेश बोरा, प्रदीप जनौटी के साथ ही प्रधानाचार्य सुधा जोशी, खण्ड शिक्षाधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, एमबी इंटर कालेज प्रधानाचार्य डीके पंत सहित स्कूली छात्र-छात्राये मौजूद रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



