
समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर दूसरे दिन हमारा विचार परिवार- हमारी कार्य पद्धति, संगठन संरचना के पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही शिविर का समापन प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ हुआ। प्रशिक्षण के द्यितीय सत्र का शुभारंभ बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री स्नेहपाल जिला प्रशिक्षण प्रमुख गोपाल सिंह रावत ने बतौर मुख्य वक्ता व अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद वंदेमातरम् का गायन किया गया। द्वितीय सत्र में हमारा विचार परिवार/हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट ने 2014 के बाद की राजनीति में बदलाव भाजपा व हमारा दायित्व के विषय पर प्रकाश डाला गया। जबकि तीसरे सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष नैनीताल देवेंद्र ढ़ैला ने आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा पर अपनी बात रखी। मंडी समिति अध्यक्ष मनोज शाह ने चतुर्थ सत्र में प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारियां दी गई। शिविर का संचालन नगर महामंत्री प्रताप रैक्वालऔर वर्ग गीत नगर उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल ने किया।
प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री अजय राजौर, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा दिनेश रंधावा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शांति भट्ट, साकेत अग्रवाल, दिनेश आर्य, जिला महामंत्री कमल नयन जोशी, जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन अरोरा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य कमलेश जोशी, वन्दना पन्त, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रतिभा जोशी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा महेंद्र कश्यप, नगर महामंत्री प्रताप रैक्वाल, मधुकर श्रोत्रिय, उपाध्यक्ष महबूब अली, दिनेश सिंह, राहुल झींगरन, मंत्री गीता जोशी, नगर मीडिया प्रभारी मनीष पाल, नगर सोशल मीडिया प्रमुख कपिल अग्रहरि, कोषाध्यक्ष अमोल मल्होत्रा, कन्हैया जायसवाल, तन्मय रावत, मुकेश ढींगरा, मनोज गुप्ता, देवेश अग्रवाल समेत कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












