हल्द्वानी में शार्ट सर्किट से नहीं जली थी कार एक्सेसरीज शॉप, आग लगाने के आरोप में एक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बीते चार दिन पूर्व कोतवाली के भोटिया पड़ाव क्षेत्र में प्रेम टॉकीज सिनेमा के पास एक कार एसेसरीज की दुकान में लगने वाली आग में एक नया मोड़ आ गया है। उक्त दुकान में आग शार्ट सर्किट से नहीं किसी व्यक्ति द्वारा लगाई गयी है। दुकान स्वामी द्वारा घटना स्थल पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में आग लगाने वाला आरोपी कैद हुआ है। दुकान स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें -   गेठिया में दर्दनाक हादसा : खाई में गिरी कार, दो की मौत, दो घायल

पुलिस को दी तहरीर में धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्व0 सूरज प्रकाश निवासी निशान्त विहार तल्ली बमौरी मुखानी ने बताया है कि उसकी प्रेम सिनेमा के निकट सूरज गद्दी अपोस्टर एण्ड कार एसेसेरिज नाम से दुकान है। बीते 13 सितम्बर की शाम को वह दुकान बंद करके घर चला गया था। करीब रात्रि 10 बजे उनकी दुकान में आग लग गयी। बाद में उन्होंने पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में देखा तो उसमें एक अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान में आग लगाते हुए दिखायी दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने विवेक तिवारी पुत्र स्व0 ओम प्रकाश तिवारी निवासी मूल ग्राम पूरनपुर पीलीभीत उत्तर प्रदेश नाम बताया है। विवेक टाइल्स लगाने का कार्य करता है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे न्यायालय पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   “बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन! नैनीताल में 9 करोड़ की वसूली के लिए ऊर्जा निगम सख्त”
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440