कुत्तों को बचाने के प्रयास में कार दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कुत्तों को बचाने के प्रयास में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पेड़ से टकराने के बाद कार ने कई पलटी खाई। इस हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार कुसुमखेड़ा निवासी प्रज्जवल मेहरा व मोहित राणा सोमवार को कार संख्या यूके 04एसी-3962 पर सवार होकर हल्द्वानी से कालाढूंगी की ओर जा रहे थे। बताया जाता है कि इस बीच लामाचौड़ में गुजरौड़ा के पास अचानक कुत्ते लड़ते-लड़ते सड़क पर आ गये। जिन्हें बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इसके बाद कार ने कई पलटी खाई और रूक गई। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गये। इसकी सूचना पर पहुंची मुखानी थाना पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल भर्ती कराया है। जहां दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बागेश्वर में बीएलओ की संदिग्ध मौतः के दबाव में टूटी कमला की हिम्मत या कुछ और? जांच से खुलेगा राज
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440