कार सवारों ने युवक के साथ की मारपीट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कार सवारों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। बीचबचाव को आये दोस्त को भी नहीं बख्शा गया। आरोप है कि तमंचे की बट से हमला किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की छानबीन की जा रही है। देवलचौड़, बन्दोबस्ती निवासी तनुज बिष्ट पुत्र का कहना है कि वह बीती 31 जनवरी को अपने दोस्त अतुल चंद के साथ भुजियाघाट गया था। इस बीच टूटा पहाड़ के पास कार सवार दीपक खोलिया, सूरज खोलिया, रोहित मंडोला दीपू बोरा व किशोर निवासी ग्राम लालमणी, निवाड़ पहुंचे और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं दीपक खोलिया ने उस पर तमंचे की बट से हमला किया। जब उसके दोस्त अतुल ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर तमंचा लहराते हुए फरार हो गये। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बागेश्वर में बीएलओ की संदिग्ध मौतः के दबाव में टूटी कमला की हिम्मत या कुछ और? जांच से खुलेगा राज
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440