समाचार सच, हल्द्वानी। आप सावधान हो जाइये, महानगर में टप्पेबाज सक्रिय हो गये है। देखने को आ रहा है कि अब टप्पेबाजों मेें पुलिस का खौफ भी नजर भी नहीं आ रहा है। जिसका जीता जागता उदाहरण शुक्रवार को देखने को मिली है। टप्पेबाजों ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिये है। मंगलपड़ाव पुलिस के समक्ष टप्पेबाजों ने एक रिटायर्ड शिक्षक की पैंशन के 25 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। जब उन्हें पता चलता तब तक टप्पेबाज नौ दो ग्यारह हो गया। पीड़ित बुजुर्ग ने घटना के समीप पुलिस चौकी में जाकर अपनी व्यथा सुनायी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 66 वषीय रिटायर्ड शिक्षक देवी दत्त लालकुआं के बेरीपड़ाव के निवासी हैं। शुक्रवार को एमबीपीजी कालेज के निकट नैनीताल बैंक से अपनी पैंशन के 25 हजार रुपये निकाले और जब वह घर जाने के लिये मंगलपड़ाव टैम्पों स्टेंड के पास पहुंचे तो टप्पेबाजों ने मौके का फायदा उठाते हुए देवी दत्त के रुपया पर हाथ साफ कर दिया। जब देवी दत्त को पता चला तो उनके होश उड़ गये। पीड़ित ने तुरन्त घटना स्थल के समीप चौकी में अपनी गुहार लगायी। सूचना मिलते ही पुलिस ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ नहीं पता चल पाया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












