समाचार सच, हल्द्वानी। बरेली रोड अम्बेडकर नगर स्थित सिद्धेश्वर श्री बालाजी मंदिर में 11 अगस्त को हरियाली तीज पर ठाकुर जी महाराज का हिंडोला महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए मंदिर के आयोजक मण्डल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरियाली तीज के दिन ठाकुर श्री राधा रमण लाल जी महाराज पावन हिंडोले में विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन देंगे। मंदिर समिति ने बताया कि इस मौके पर सायं 8 बजे से हरि नाम संकर्तिन का आयोजन भी किया जायेगा। समिति ने भक्तजनों का आहवान करते हुए कहा है कि वे इस मौके पर मंदिर में पधार कर श्री ठाकुर जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
ADVERTISEMENTS

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



