मारपीट के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मारपीट के दो मामले प्रकाश में आये हैं। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मारपीट का पहला मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र का है। यहां कैनाल रोड शीशमहल निवासी सौरभ वैला का आरोप है कि बीते दिवस जब वह अपनी दुकान में बैठा था तभी तनुज अधिकारी अपने साथियों के साथ वहां आ धमका और गाली गजौल करने करते हुए उसके साथ मारपीट की। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। जबकि मारपीट की दूसरी घटना राजपुरा चौकी क्षेत्र की है। यहां युवक ने पड़ोसियों पर चाचा के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस को सौंपी तहरीर में राजपुरा निवासी राहुल गुप्ता ने कहा है कि बीती शाम उसके चाचा सोनू गुप्ता के साथ पड़ोस में रहने वाली बीना, उसके पति मुकेश ने बेवजह मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में उसके चाचा को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440