दहेज को लेकर महिलाओं से की मारपीट, पीड़िताओं की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में दहेज प्रताड़ना के दो मामले प्रकाश में आये हैं। दहेज के खातिर महिलाओं से मारपीट भी की गई। पीड़िताओं की तहरीर पर पुलिस ने दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों ही मामले काठगोदाम थाना क्षेत्र के हैं। पुलिस के अनुसार तुलसी नगर पॉलीशीट निवासी नीमा पंत ने अपने पति व ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। कहा है कि उसका विवाह वर्तमान में देहरादून में सीबीआई इंस्पेक्टर के पद पर तैनात कुणकोली, पोस्ट अम्याड़ी, रानीखेत निवासी तरूण पंत के साथ 4 मई 2018 को हुआ। विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराली उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। इतना ही नहीं वह उससे समय-समय पर किसी न किसी बहाने पैसे लेते रहता। पति के दबाव में उसने एक कार भी खरीद कर दी है। पैसे न देने पर उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती रही है। इसके अलावा वह उससे कई लोगों को भी पैसे दिलवा चुका है। साथ ही वह उसके कई रिश्तेदारों व अन्य लोगों से सीबीआई में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की रकम भी हड़प चुका है। लेकिन नौकरी किसी को नहीं दिलाई गई है। पीड़िता ने पुलिस से दहेज लोभी पति तरूण पंत व उसके परिवारजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
वहीं दहेज प्रताड़ना के दूसरा मामला आदर्श कालोनी मल्ला प्लाट दमुआढूंगा में रहने वाली सुमित्रा देवी ने दर्ज कराया है। उसका कहना है कि 23 मई 2014 को विवाह होने के बाद उसका पति संजीव कुमार, ससुर बिशन राम, सास भागीरथी, जेठ अशोक कुमार, जेठानी बबीता दहेज को लेकर उसका मानसिक व शारीरिक शोषण करते चले आ रहे हैं। बीती रात भी उसके पति ने उससे दहेज की मांग की और असमर्थता लगाने पर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि ससुरालियों ने उसे दहेज न देने व लड़का न होने पर जान से मारने की कोशिश भी की। साथ ही मारपीट कर उसे घर से भी निकाल दिया गया। महिला ने ससुरालियों से स्वयं को जान माल का खतरा बताया है। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440