तमंचे व कारतूस के साथ दो बदमाश पकड़े

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाशों का अपराधिक इतिहास रहा है। वह वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। दोनों को कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है जबकि कार को सीज किया गया है। जानकारी के अनुसार बीती रात चोरगलिया थाना पुलिस ने शांति, कानून व यातायात व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से प्रतापपुर मोड़ के पास चैकिंग अभियान चलाया हुआ था। इस बीच ऑल्टो कार संख्या यूए 04 बी-0889 को रोककर चालक से कागजात दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा पाया। पुलिस ने जब कार सवारों की तलाशी ली तो उनके पास से 32 बोर व 12 बोर के अवैध तमंचे व पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस पर विक्की तिवारी उर्फ शुभम तिवारी पुत्र हेमचंद तिवारी निवासी सीएचसी कालाढूंगी व उमेद खुशाल राम पुत्र खुशाल राम निवासी गुलजारपुर बंकी थाना कालाढूंगी को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गये अपराधिक प्रवृत्ति के बताये जा रहे हैं। उनके खिलाफ कालाढूंगी थाना में लकड़ी चोरी समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों रात्रि में भी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस अन्य थाना-चौकियों से भी उनके अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने आरोपियों को आर्म्स एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया है। जबकि कार को सीज कर दिया गया है। पुलिस टीम में एसओ संजय जोशी के साथ कांस्टेबल भारत भूषण व मुकेश सिंह शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   कुछ आसान लाइफस्टाइल में बदलावों से याददाश्त को फिर से मजबूत बनाया जा सकता है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440