सावधान : हल्द्वानी में सम्मोहन गिरोह की दस्तक, महिला से जेवरात की लूट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आप सावधान हो जाये, क्योंकि हल्द्वानी महानगर में महिलाओं को सम्मोहित कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह की गतिविधियां शुरु हो गई है। विगत 29 जुलाई को इन गिरोह के दो बदमाशों ने परेशानियां दूर करने के नाम पर एक महिला से जेवरातों की ठगी कर ली हैं। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   अपरा एकादशी 2026: एकादशी की तिथि, मुहूर्त और महत्व की पूरी जानकारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार शान्ति राजौरिया पत्नी स्व. प्रेमपाल राजौरिया निवासी मुनगली गार्डन ने बताया कि वह बीती 29 जुलाई की दोपहर अपने विद्यालय से वापस घर आ रही थी। तभी भोलानाथ गार्डन में दो युवक उसे रोक लिया और कहा कि तुम्हारे ऊपर बहुत परेशानियां हैं, जिसे वह ठीक कर देंगे। इस बीच दोनों ठगों ने उसे सम्मोहित कर दिया। उसके बाद बदमाशों ने सोने की चार चूड़ियां, दो अंगूठी उतरवा कर एक रूमाल में रखवा ली और कहा कि वह उसे थैले में रख ले। थैले को घर जाकर ही खोले। घर पहुंचने पर जब महिला ने रूमाल खोला तो जेवरातों की जगह पत्थर व प्लास्टिक की चूड़ियां देखकर उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई।
महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। महिला का कहना है कि उसके पति का कुछ समय पूर्व ही देहांत हुआ है, जिसके चलते वह सदमे में है और ठगों के चंगुल में फंस गई। पुलिस ने महिला से ठगों के बारे में जानकारी जुटाने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा… दो बसों की भीषण टक्कर, कार चकनाचूर, पांच घायल
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440