सीबीएसई ने दिया रेनबो के तीन विद्यार्थियों को उत्कृष्ठता प्रमाण पत्र

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा यहां रेनबो एकेडमी सीनियर सेकेंडरी के तीन छात्रों रश्मि जीना, नेहा पाण्डेय तथा प्रफुल्ल जोशी को उत्कृष्ता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया हैं। उक्त तीनों छात्रों ने गत वर्ष आयोजित की गयी कक्षा 10वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया था।

रेनबो एकेडमी के प्रबन्ध निदेशक आरके शर्मा ने मेधावी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। एकेडमी की चेयरपर्सन रूचि शर्मा ने बताया कि किसी भी विषय में सफल अभ्यार्थियों में से शीर्ष 0.1 प्रतिशत छात्रों के अंकों के आधार पर प्रोत्साहन के तौर पर ये प्रमाण पत्र बोर्ड द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किए जाते हैं। उक्त होनहार विद्यार्थियों के उत्कृष्ठ प्रदर्शन पर रेनबो एकेडमी प्रबन्धन ने समस्त शिक्षिक-शिक्षिकाओं व माता-पिता को इस उपलब्धि को बधाई व शुभकामनायें दी हैं।

यह भी पढ़ें -   भीमताल में 434 ग्राम चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार, अल्टो कार भी सीज
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440