सेवा दिवस के रूप में मनायी सुभाष चन्द्र बोस व बालासाहेब ठाकरे की जयंती, किया खीर का वितरण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शिव सैनिकों द्वारा बालासाहेब ठाकरे एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर मंगल पड़ाव शिव मंदिर के निकट खीर का वितरण कर सेवा दिवस धूमधाम से मनाया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रूपेंद्र नागर ने कहा कि जिस प्रकार महान क्रांतिकारी नेता सुभाष चंद्र जी ने अंग्रेजो के खिलाफ भारतीय युवकों को एकजुट कर नारा दिया कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। इस नारे का देश की आजादी में अमूल्य योगदान रहा। वहीं उन्होंने हिन्दू सम्राट बालासाहेब ठाकरे जी की जयंती पर बोलते हुए कहा कि हिंदुत्व की रक्षा के लिए अपना सर्वाेच्च निछावर किया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हेमंत कुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, व्यापारी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष राजेश साहू, जिला कोषाध्यक्ष राजू गुप्ता, संगठन मंत्री अशोक सिंधी, संगठन का मंत्री सुनील गुप्ता, कुमाऊं मंडल सचिव सरजू पांडे, मंडल सचिव पुरुषोत्तम सिंह, नीरज नैनवाल, नगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्य, कार्यालय सचिव अभिषेक कश्यप, क्षेत्र प्रमुख सूरज आर्य, रवि कश्यप, समाजसेवी नंदकिशोर लाला जायसवाल, दिनेश अग्रवाल दीपू, सूरज लांबा मनोज गुप्ता, खेमराज साहू, सुशील गुप्ता, हरीश नाथ गोस्वामी, पंडित मदन मोहन जोशी, विशाल शर्मा, दीपक पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   निस्वार्थ भाव से पक्षियों की मदद करने पर शनि, राहु और केतु से जुड़े कष्टों में राहत मिलती है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440