हल्द्वानी व रूद्रपुर में पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती मनायी सादगी के साथ, किया याद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत का 133वां जन्म दिवस सामाजिक दूरी एवं सादगी के साथ मनाया गया। तिकोनियां स्थित पंत पार्क में आयोजित कार्यक्रम में गोपाल रावत, संयोजक रेनू जोशी, नगर संयोजक डीके पंत ने पंत के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर वक्ताओं ने पंडित पंत जी के जीवन परिचय को बताते हुए कहा कि पं0 पंत जी महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को देश की जनशक्ति में आत्मिक ऊर्जा का स्रोत मानते थे। पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी आज भी प्रशासकों के आदर्श हैं, हमें पं0 पंत जी के आदर्शों, को अपनाते हुये हमारा राष्ट्र, समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना होगा। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि है। पंडित पंत जी की उपलब्धियां देश व प्रदेश के चारोे दिशाओं प्रदर्शित होती थी। हमें उनके आदर्शाे को अपने जीवन मे अपनाते हुये हम अपने प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकते है।
कार्यक्रम में नेत्र बल्लभ जोशी,योगेश काण्डपाल, विशाल नेगी,धुव कश्यप, देवेन्द्र नेगी, ममता दानी, अनीता पाण्डे एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

इधर रूद्रपुर में डीएम कार्यालय में पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू व क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा पंत जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी को पंत जी की जयंती पर शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि हमे पंत जी के मार्ग दर्शन पर चलना होगा। उन्होने कहा सभी कर्मचारी/अधिकारी अपने दायित्वों का इमानदारी के साथ निर्वहन करे यही पंत जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा जनपद वासियों को श्री पंत जी के जन्म दिवस पर बधाई देते हुये उन्होने पंडित पंत जी के जीवन परिचय को बताते हुए कहा कि उनके कार्याे को हमेशा याद रखना होगा। उन्हांेने कहा कि पंत जी सदैव देश के लिये समर्पित रहे। पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी आज भी प्रशासकों के आदर्श हैं, हमें पं0 पंत जी के आदर्शों, को अपनाते हुये हमे राष्ट्र, समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना होगा। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चौहान, जगदीश चन्द्र काण्डपाल, ओसी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, एनएव नबियाल, उप जिलाधिकारी विशाल मिश्रा सहित कलक्टेªट के कर्मचारी/अधिकारी मौजूद थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440