समाचार सच, हल्द्वानी। निर्वतमान कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष व निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष की लहर दौड़ गई। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष व बंशीधर भगत को कैबिनेट मंत्री बनाने से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता उत्तरी नगर मंडल के अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व में काठगोदाम नारीमन चौराहे पर एकत्रित हुए। जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष जताया। साथ ही केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष व बंशीधर भगत को मंत्री बनाए जाने का लाभ निश्चित तौर पर संगठन को मिलेगा। उन्होंने कहा कि दोनों ही नेता संगठन के प्रति समर्पित रहे हैं। वह संगठन में सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम करने वाले हैं। मदन कौशिक के नेतृत्व में भाजपा पुनः उत्तराखंड में सरकार दोहराएगी।
इस दौरान नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी, पन राम, अंशुल पांडे, अनिल चंदोला, आनंद आर्य, विक्रम अधिकारी, योगेंद्र परमार, दीप्ति चुफाल, प्रेमलता पाठक, विनीता वर्मा, पुष्पा लोहनी, जयदीप चौहान, आदित्य प्रकाश, महेश जोशी, राहुल पाल, रशीद खान, कैलाश जोशी, दीपक साहू आदि मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












