समाचार सच, हल्द्वानी। बाइक सवार अपराधियों ने गुरुवार की रात को मुखानी थाना क्षेत्र में एक महिला के गले से डायमंड का मंगलसूत्र छीन लिया। घटना के बाद भुक्तभोगी व परिजनों ने मामले की शिकायत थाना में की।
मुखानी स्थित अपार्टमेंट में रहने वाले नीरज आनंद बीती रात करीब 10 बजे खाना खाकर अपनी पत्नी आरती आनंद के साथ घूमने निकले थे। जब दोनों पति-पत्नी कलावती चौराहे के पास पहुंचे ही थे। तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग आए और बाइक सवारों ने आरती के गले पर झपट्टा मारकर कर गले में पड़ा डायमंड का मंगल सूत्र ले उड़े। शोर-गुल सुनकर स्थानीय लोग एकत्र हो गए और बाइक सवार का पीछा किया। लेकिन बाइकसवार अपराधी लोगों की आंखों से ओझल हो गये।
भुक्तभोगी ने घटना के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप कर झपट्टा मारने वालों कि शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस कहना कि शीघ्र अपराधी पुलिस गिरफ्त होंगे। इधर इस घटना को लेकर लोगों में भय का माहौल है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















