श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष ने सीएम को आपदा प्रभावितों के लिये सौंपा 5 लाख रुपये का चेक

खबर शेयर करें

Chairman of Shri Badrinath Kedarnath Temple Committee handed over a check of Rs 5 lakh to the CM for the disaster affected

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने भेंट की। उन्होंने जोशीमठ में भूधंसाव क्षेत्र में प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 05 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा।

यह धनराशि श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष किशोर पंवार के एक माह के वेतन तथा अधिकारियों व कर्मचारियों के एक दिन के वेतन से दी गई। इस अवसर पर श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल: शराब के नशे में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत के बाद फरार हुआ पति, चार मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440