चमोली नमामि गंगे प्रोजेक्ट हादसा ऋषिकेश एम्स पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने जाना घायलों का हालचाल

खबर शेयर करें

Chamoli Namami Gange project accident, Chief Minister Dhami reached Rishikesh AIIMS and inquired about the condition of the injured.

समाचार सच, ऋषिकेश। चमोली नमामि गंगे प्रोजेक्ट घटना में ऋषिकेश एम्स पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान उनके साथ वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट, ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाईं और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

आपकों बता दें बुधवार सुबह चमोली के गोपेश्वर बाजार के पास अलकनंदा नदी के किनारे नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैलने से दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हैं। घायलों को दोपहर बाद हेली सेवा के जरिये एम्स ऋषिकेश लाया गया। करंट लगने से बुरी तरह झुलसे घायलों को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश पहुंचाए जाने की सूचना पर एम्स अस्पताल प्रबंधन अलर्ट हो गया। दोपहर दो बजे के बाद हेली सेवा के जरिए घायलों का एम्स पहुंचना शुरू हुआ। घायलों के पहुंचते ही विभिन्न विभागों की चिकित्सकों की टीम ने घायलों का तत्काल इलाज शुरू किया। इलाज के लिए भर्ती किए गए घायलों में कुल 6 लोग शामिल हैं। इलाज करने वाली टीम में बर्न व प्लास्टिक विभाग के डॉक्टर विशाल मागो, ट्रॉमा विभाग के डॉक्टर मधुर उनियाल व डॉक्टर नीरज कुमार सहित अन्य विभागों के चिकित्सक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 18 अक्टूबर 2026, रविवार

वहीं ट्रॉमा विभाग सर्जन डॉक्टर मधुर उनियाल ने बताया घायलों में से- संदीप मेहरा (34 वर्ष) और सुशील (35 वर्ष) अभी पूरी तरह सेन्स में नहीं हैं, जबकि अन्य 4 घायलों आनंद कुमार 45 वर्ष, नरेंद्र लाल 35 वर्ष, रामचन्द्र 48 वर्ष और महेश कुमार 32 वर्ष भी करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसे हुए हैं। उन्होंने बताया सभी घायलों को ट्रॉमा इमरजेंसी के रेड जोन में भर्ती किया गया है। बर्न केस के मामले में अंदरूनी जख्मों की गम्भीरता के मामले में बिना जांच के कुछ कहा नहीं जा सकता। लिहाजा सभी मरीजों की सघन जांच की जा रही है। उसके बाद ही स्तिथि स्पष्ट हो पाएगी. इसलिए अगले 12 घंटे तक सभी को आब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026:नवरात्रि के नवें दिन मां महागौरी माता की कैसे की जाती है पूजा जानें विधि, मंत्र, आरती और पौराणिक कथा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440