चमोली पुलिस ने किया एक बार फिर मानवता को साकार, बांटे जरूरतमंदों को कम्बल

खबर शेयर करें

समाचार सच, चमोली। चमोली पुलिस द्वारा एक बार फिर मानवता को साकार करते हुए जरूरतमंदों को कम्बल व गर्म कपड़े बांटे। आज श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा मार्ग मे चौकी घांघरिया पुलिस द्वारा क्षेत्र मे गस्त के दौरान घांघरिया मे एक कच्ची झोपडी मे जाकर देखा की एक नेपाली मूल का परिवार निर्मला देवी पत्नी शशिराम बहादुर निवासी पैति जिला देहलीक नेपाल अपने पति व दो साल की बच्ची के साथ रहकर मजदूरी कार्य करती है उक्त महिला द्वारा पुलिस को बताया की उसके पास पर्याप्त बिस्तर ना होने कारण रात्रि मे ठण्ड लगती है और छोटी बच्ची के पास भी गर्म कपडे नही है व असहजता/अभाव में जीवन यापन कर रहें है।

उसके पास कंबल खरीदने के लिए पैसे नही है। जिस पर पुलिस द्वारा मसीहा बन निर्मला देवी के परिवार को कंबल का प्रबंध व गर्म कपड़ो का प्रबंध किया गया। कम्बल व कपड़े पाने के बाद उनके चेहरे पर जो खुशी दिखी, इतना सुकून मिला जो शब्दों में बँया कर पाना मुश्किल है। उप निरीक्षक नरेन्द्र कोटियाल ने कहा कि आप भी हमारे परिवार के सदस्य हैं। आप कहीं से अपने आप को असहाय एवं अकेला ना समझें। चमोली पुलिस आप सब की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सदैव तत्पर है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: आज मनाई जाएगी विजयादशमी, जानें अपराजिता पूजन का शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का हाल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440