Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए देश मांग रहा दुआ, ALS शुरू करने के लिए (ISR) की तैयारी पूरी

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली (एजेन्सी)। भारत (ISR) का महत्वकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-3 आज चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा। (ISR) के अनुसार, चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के दक्षिणी ध्रुव के निकट सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए पूरी तरह तैयार है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कोई भी देश सफलतापूर्वक लैंड नहीं कर पाया है, ऐसे में अगर चंद्रयान-3 सफल लैंडिंग कर पाता है तो भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन जाएगा। चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने का सीधा प्रसारण 23 अगस्त 2023 को इसरो की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर दिखाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया बड़ा बयान…

इसरो ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मिशन तय समय पर है। सिस्टम की नियमित जांच चल रही है। सबकुछ सुचारू रूप से जारी है। वहीं, चंद्रयान 3 मिशन को स्कूलों में लाइव प्रसारण दिखाने का आदेश जारी किया गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विभाग और राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की तरफ से एक लेटर जारी किया गया है। इसमें 23 अगस्त की शाम को एक घंटे के लिए स्कूल और शिक्षण संस्थान में बच्चों को लाइव प्रसारण दिखाने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया बड़ा बयान…
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440