विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी, फर्जी वीजा और एयर टिकट देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी, ऐसे हुआ खुलासा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। युवा आंखों में नौकरी के ख्वाब लिए जब एयरपोर्ट पहुंचे तो पता चला उनका वीजा और टिकट फर्जी है। एक पल में सुनहरे भविष्य का उनका ख्वाब चकनाचूर हो गया। पुराने घर की मरम्मत, कारोबार में भाई की मदद, बच्चों की पढ़ाई, बहन की शादी और बीमार मां के इलाज की उम्मीदें पल भर में बिखर गईं। काफी संख्या में बेरोजगार युवाओं को एयरपोर्ट से मायूस होकर लौटना पड़ा। दरअसल युवाओं को रसिया समेत कई देशों में 800 से 900 डॉलर प्रति महीने की नौकरी दिलाने का झांसा दे लाखों ठगकर तीन कबूतर बाज फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस ने पांच पीड़ितों की संयुक्त तहरीर पर मुकदमा जर्द कर जांच शुरू कर दी है। कुछ अन्य पीड़ितों की तरफ दो और मुकदमे दर्ज करने की तैयारी पुलिस ने कर ली है।

यह भी पढ़ें -   बलियानाला जंगल में मिला लापता गाइड का शव, छह मार्च से घर से था गायब

शहर कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि मोनीस, इमरान, निवासी लक्खीबाग, रवि शंकर निवासी भिडारा पीलीभीत, यूपी, फरदीन खान निवासी फुलवारिया जिला सिवान बिहार, गौरव कुमार निवासी झबरा समस्तीपुर, बिहार ने तहरीर दी। कहा कि उन्होंने गूगल पर वर्ल्ड टूरिज्म नाम से विज्ञापन देखा। विज्ञापन में कार्यालय का पता चकराता रोड गोयल स्टूडियो प्रथम तल पर दिया गया।

पीड़िता ने दफ्तर जाकर संपर्क किया तो वहां फैजी खान, नीतिश, आलमदार मिले। तीनों ने पीड़ितों को रसिया में स्टोर कीपर और एल्युमिनियम फेब्रिकेटर पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। पीड़तों से 1.80 लाख रुपये से दो लाख रुपये प्रति युवा लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र, वीजा और 15 मार्च का फ्लाइट का टिकट थमा दिया गया। पीड़ितों ने टिकट चेक कराए तो फर्जी थे।

यह भी पढ़ें -   ईरान-इजरायल युद्ध का असर! उत्तराखंड सरकार अलर्ट मोड में, देहरादून में SEOC पर अधिकारियों की तैनाती

इसके बाद वीजा की जांच कराई तो उसका भी फर्जी होने का पता लगा। तब पीड़ितों ने आरोपियों से संपर्क किया तो वह गाली गलौच करने लगे। इसके बाद अपने दफ्तर बंद कर फरार हो गए। तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440