रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के मद्देनजर चलाया गया चेकिंग क्लीन स्वीप अभियान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राज्य के छः रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद स्टेशन पर संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। आपको बता दें कि शनिवार की शाम को रूड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को एक धमकी भरा पत्र मिला था। जिसमें टूटी-फूटी हिंदी में लिखा हुआ था। पत्र में खुद को आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर सलीम अंसारी बता कर लक्सर, नजीबाबाद, देहरादून, रूड़की, ऋषिकेश, हरिद्वार रेलवे स्टेशन को 21 मई को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी थी। जिसके बाद से ही रेलवे प्रशासन व यात्रियों में हड़कंप की स्थिति थी। शनिवार को रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के मद्देनजर कई सुरक्षा एजेंसी द्वारा चेकिंग क्लीन स्वीप अभियान चलाया गया। जिसमें बीडीएस, आरपीएफ, एटीएस, जीआरपी ओर स्थानीय देहरादून पुलिस शामिल रही। इस अभियान में किसी तरह का कोई संदिग्ध नहीं मिलने पर टीम ने रात की सांस ली।

यह भी पढ़ें -   भक्ति और जयघोषों के बीच खुले मदमहेश्वर धाम के कपाट, पहले दिन 1135 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440