एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, मैंगनीज, आयरन, नियासिन और जिंक से भरपूर होता है चिया सीड्स

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। चिया सीड्स ओमेगा 3 फैटी एसिड के सबसे अच्छे और सस्ते स्रोतों में से एक हैं। चिया सीड्स फाइबर, प्रोटीन, विटामिन्घ्स, मिनरल्स का भी बेहतरीन स्रोत हैं। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, मैंगनीज, आयरन, नियासिन और जिंक से भरपूर होता है। 

यूं तो यह बीज सभी की हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं, लेकिन यह महिलाओं की हेल्थ के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होते हैं। इसलिए आज हम आपको 7 ऐसे फायदे बताने जा रहे हैं जिनके चलते महिलाओं को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। 
 
महिलाओं के लिए चिया सीड्स फायदे
ओमेगा-3 से भरपूर

चिया सीड्स आवश्यक फैटी एसिड के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक हैं, जिसमें 2/3 ओमेगा-3 होते हैं। ज्यादातर महिलाओं में ओमेगा-3 की कमी पाई जाती है, हालांकि हमें उनकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है। ओमेगा-3 हेल्दी फैट हैं जो सूजन और हृदय रोग से बचाते हैं। अलसी की तुलना में चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड का बेहतर स्रोत हैं और इसमें फाइबर अलसी की तरह अब्रेसिव नहीं होता है।

हार्ट हेल्थ
अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण चिया सीड्स हार्ट हेल्घ्थ के लिए उत्कृष्ट होते हैं। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर और ओमेगा-3 ट्राइग्लिसराइड्स और खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें -   सांसद अजय भट्ट ने विकास कार्यों की समीक्षा की, गोला पुल की सुरक्षा और बिजली सेवाओं पर सख्त निर्देश

वेट लॉस में मददगार
अगर आप अपने वजन को कम करना चाहती हैं तो चिया सीड्स को अपनी डाइट में शामिल करें। यह सीड्स प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, दोनों चीजें वेट लॉस में मदद करती हैं। चिया सीड्स घुलनशील फाइबर का एक समृद्ध स्रोत है जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है, वजन घटाने में अच्छा आंत स्वास्थ्य एक महत्वपूर्ण निर्धारक है। हालांकि, चिया सीड्स पर किए गए अध्ययन और वजन घटाने के मिले-जुले परिणाम मिले हैं।

हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार
विशेष रूप से मेनोपॉज के बाद यह बीज महिलाओं की हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। जी हां, मेनोपॉज के दौरान हार्माेनल परिवर्तन (एस्ट्रोजन ड्रॉप) के कारण महिलाओं को हड्डियों के नुकसान का सामना करना पड़ता है।

चिया सीड्स में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और एएलए की मात्रा अधिक होती है। इन सभी पोषक तत्वों को बेहतर अस्थि खनिज घनत्व से जोड़ा गया है। चिया सीड्स में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो अर्थराइटिस को रोकने में मदद कर सकते हैं।

ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में मददगार
यूसीएसएफ मेडिकल सेंटर द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, चिया सीड्स अल्फा-लिनोलेइक एसिड का एक अच्छा स्रोत है, जो ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में मदद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   अंतर-विश्वविद्यालय खेल महोत्सव में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की दमदार शुरुआत, फ्लैग मार्च में दिखा जोश और अनुशासन

त्वचा और बालों के लिए अच्छा
चिया सीड्स में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और रूखापन और त्वचा की सूजन को कम करता है। और मैनचेस्टर के एक अध्ययन के अनुसार, ओमेगा -3 त्वचा को यूवी रेडिएशन से बचाने में मदद करता है। बीज त्वचा के ढीलेपन को कम करने में भी मदद कर सकते हैं।

पीएमएस के लिए अच्छे
चिया सीड्स पीएमएस को आसान बनाने में मदद करते हैं और पीसीओएस के लिए उत्कृष्ट होते हैं। यह सीड्स अच्छे फैट, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के कारण इंसुलिन संवेदनशीलता और मेटाबॉलिज्घ्म सिंड्रोम में मदद करते हैं और इस प्रकार पीसीओएस में हार्माेनल स्वास्थ्य में काफी सुधार करते हैं।

  • यह पीएमएस के दौरान मूड स्विंग और क्रेविंग को प्रबंधित करने में भी मदद करते हैं।
  • कुछ महिलाओं को चिया सीड्स से एलर्जी हो सकती है क्योंकि इसका संबंध खरपतवार से है। इसलिए शुरुआत में कम मात्रा में सेवन करें और अपने शरीर पर इसके प्रभाव को देखें।
  • चिया सीड्स के अधिक सेवन से गंभीर कब्ज हो सकती है। इसलिए कंट्रोल मात्रा में लें और साथ भी खूब सारा पानी पिएं।
  • आप भी ये 7 फायदे पाने के लिए चिया सीड्स को अपनी डाइट में शामिल करें। आहार व पोषण से जुड़ी ऐसी ही अन्घ्य जानकारी के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें। 
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440