मुख्यमंत्री धामी ने किया बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। बागेश्वर विधानसभा उप निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पार्वती दास की जीत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह विजय मातृशक्ति, युवा शक्ति और वरिष्ठजनों के हमारी सरकार पर अटूट विश्वास का प्रमाण है। इस उप चुनाव में बागेश्वर विधानसभा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और राज्य सरकार की नीतियों तथा जन कल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लगाई है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में फायरिंग कांड में पुलिस का बड़ा एक्शनः 3 आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियारों का जखीरा बरामद

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत स्व. चंदनराम दास जी को श्रद्धांजलि है। उनके समय के रुके हुए कार्यों और उनके सपनों को पूरा किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बागेश्वर की जनता ने राज्य सरकार पर जो विश्वास जताया है, बागेश्वर की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप बागेश्वर का विकास किया जायेगा। बागेश्वर उप निर्वाचन में जीत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पार्वती दास और भाजपा के प्रदेश अध्यक्षमहेन्द्र भट्ट को बधाई दी।

यह भी पढ़ें -   मातृभाषा से वैश्विक पहचान तक-भाषाई समावेशन ही भविष्य की असली ताकतः कुलपति प्रो. लोहनी
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440