नैनीताल जिले में फायरिंग कांड में पुलिस का बड़ा एक्शनः 3 आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियारों का जखीरा बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, कालाढूंगी (नैनीताल)। नैनीताल पुलिस ने कालाढूंगी क्षेत्र में हुई फायरिंग और मारपीट की सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध पिस्टल, तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने टीम को पुरस्कृत भी किया।

क्या है पूरा मामला
14 फरवरी 2026 की रात डायल 112 पर सूचना मिली कि कालाढूंगी क्षेत्र के बैलपोखरा तिराहे के पास कुछ लोगों के बीच झगड़ा हुआ और फायरिंग की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे। घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद कर जांच शुरू की गई।

16 फरवरी को पीड़िता की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम ने 20 फरवरी को गडप्पू बैरियर के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -   चरक जयंती पर आयुर्वेद की प्रासंगिकता पर हुआ मंथन, विशेषज्ञों ने साझा किए उपचार के अनुभव

पूछताछ में खुलासा
पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों को घटनास्थल पर बुलाया गया था। विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज और मारपीट के बाद फायरिंग की गई। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है और न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी हुए हैं।

यह भी पढ़ें -   अलर्ट! उत्तराखंड में आसमान से फिर बरसेगी आफत: भूस्खलन से 107 सड़कें ठप, घरों से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर!

गिरफ्तार आरोपी
-गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी
-रंजीत सिंह
-मनदीप सिंह उर्फ मंगा

बरामदगी
2 देशी पिस्टल, 1 तमंचा (.22 बोर), 5 जिंदा कारतूस, घटनास्थल से 13 खोखे बरामद

पुलिस टीम सम्मानित
सफल कार्रवाई के लिए एसएसपी ने पुलिस टीम को 1500 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

गिरफ्तारी टीमः- 1. प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी 2. वरिष्ठ उ0नि0 पंकज जोशी 3. वरिष्ठ उ0नि0 दीपक बिष्ट 4. उ0नि0 राजवीर सिह 5. उ0नि0 राजेश जोशी ैव्ळ प्रभारी 6. उ0नि0 देवेन्द्र राणा 7. कानि0 अखिलेश तिवारी 8. कानि0 स्वरुप सिंह 9. कानि0 उमेश राम 10. कानि0 मिथुन कुमार 11. कानि0 संजय दोसाद 12. कानि0 प्रीतम सिह 13. कानि0 अमनदीप सिंह

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440