समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना।
इधर रेसकोर्स स्थित पदम्श्री डॉ आरके जैन के आवास पर प्रधानमंत्री मन की बात के कार्यक्रम को सुना गया। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महामन्त्री संगठन बीएल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री उत्तराखण्ड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामन्त्री संगठन अजेय उपस्थित थे।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



