चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा: मुख्यमंत्री धामी का ग्राउंड पर एक्शन, यात्रियों को मिलेंगी 24×7 सुविधाएं

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऋषिकेश। चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा की हर व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चाक-चौबंद होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रांजिट कैंप में रजिस्ट्रेशन सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी, और एक सिंगल विंडो सिस्टम के तहत सभी विभागों की संयुक्त हेल्पडेस्क स्थापित की जाएगी, जिससे यात्रियों को एक ही स्थान पर सभी सेवाएं मिल सकें।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में 48 घंटे का ऑरेंज अलर्ट: DM का बड़ा आदेश, BDO से लेकर BLO तक सभी फील्ड कर्मी हाई अलर्ट पर, जनता के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी

ये होंगी खास व्यवस्थाएं:
-ट्रांजिट कैंप में ठहरने की समुचित सुविधा (कूलर, स्वच्छ जल, टीन शेड, कुर्सियां)
-24×7 चिकित्सा सेवा और दवाओं की उपलब्धता
-भीड़ और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए विशेष एक्शन प्लान
-स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए समर्पित स्टॉल
-पर्यटकों को अन्य दर्शनीय स्थलों की जानकारी देने की व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को हर स्तर पर सुविधा और जानकारी मिलनी चाहिए, ताकि उनकी यात्रा न केवल सुगम और सुरक्षित हो, बल्कि उन्हें उत्तराखंड की संस्कृति और उत्पादों से भी जुड़ाव हो।
गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने जानकारी दी कि ट्रांजिट कैंप में 24 काउंटरों के जरिए पंजीकरण की व्यवस्था है, और यात्री मित्रों के साथ पुलिस सहायता केंद्र व मीडिया सेंटर भी स्थापित किए जा चुके हैं। एनजीओ और सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन, जलपान और जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें -   BLO ने दिया था फॉर्म? आज ही जमा करें, वरना खतरे में पड़ सकता है आपका वोट! कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की बड़ी अपील

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल, विधायक रेणु बिष्ट, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440