काठगोदाम सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री धामी का अचानक सीढ़ियों से फिसला पांव, गिरने से बचे बाल-बाल, देखें मीडिया कर्मियों में कैमरे कैद वीडियो…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हल्द्वानी दौरे पर हैं। यहां काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आयोजित अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेने जाते समय सीढ़ियों पर पांव फिसल गया। इस दौरान साथ में चल रहे अधिकारियों ने उन्हें संभाल लिया। जिससे वह चोटिल होने से बाल-बाल बच गए।

यह भी पढ़ें -   २६ फरवरी २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दौरे के लिए हल्द्वानी पहुंचे थे। यहां काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में उन्हें अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेनी पहुंचना था। जैसे ही सीएम धामी का काफिला वहां पहुंचा। गाड़ी से उतरने के बाद वे सर्किट हाउस में जाने लगे। तभी वहां मौजूद सीढ़ियों पर चढ़ते समय सीएम धामी का संतुलन बिगड़ गया। वे गिरते-गिरते बच गए। हालांकि उनके साथ में चल रहे अधिकारी ने तत्काल उनका हाथ थाम लिया और गिरने से उन्हें बचा लिया।

यह भी पढ़ें -   २६ फरवरी २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इस दौरान थोड़ी देर के लिये अधिकारियों की भी सांसे फूल गईं। और यह घटना वहां पहंुची मीडिया कर्मियों के कैमरों में कैद हो गयी। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। देखें वीडियो…

काठगोदाम सर्किट हाउस में सीढ़ियों में गिरने से बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440