मुख्यमंत्री धामी का पिथौरागढ़ दौराः विकास कार्यों की समीक्षा और सुशासन पोर्टल का शुभारंभ, कहा-विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ जिले में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर अधिकारी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए, ताकि पिथौरागढ़ को आदर्श जिला बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री धामी सुबह करीब 11रू30 बजे नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका स्वागत भाजपा पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया। इसके बाद, उन्होंने टकाना स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कई महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज, बेस अस्पताल, पार्किंग निर्माण, बाढ़ नियंत्रण, परिवहन, सड़क सुरक्षा, पुलिस विभाग, खेल विभाग, मार्ग एवं पुलों के निर्माण, पर्यटन कार्यों, पेयजल योजना, कृषि-बागवानी, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत कई परियोजनाओं की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें -   गुमशुदगी से हत्या तक… खाई में शव फेंकने के सनसनीखेज मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण की प्रगति पर चिंता व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम और संबंधित विभागों को 10 दिन के भीतर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज जिले के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है और इसमें सभी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

मुख्यमंत्री धामी ने धारचूला से तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग की प्रगति की जानकारी भी ली और बीआरओ अधिकारियों को कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएमजीएसवाई के लंबित कार्यों पर नाराजगी जताते हुए एसी को जांच के निर्देश दिए। इसके अलावा, एसपी रेखा यादव को भ्रष्टाचार और बाहरी लोगों की जमीन खरीद-फरोख्त पर कड़ी नजर रखने और सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी।

यह भी पढ़ें -   लकड़ी के चकला-बेलन में गंदगी और बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ सकता है, तो इसे साफ करने के लिए अपनाएं यह आसान तरीके

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा तैयार सुशासन पोर्टल का भी शुभारंभ किया, जिससे आमजन अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। इसके अलावा, उन्होंने आदि कैलास यात्रा की कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन विभागों को सम्मानित किया, जिसमें नगर निगम को पहले, जिला अस्पताल को दूसरे और खेल विभाग को तीसरे स्थान पर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने विधायक विशन सिंह चुफाल के पुत्र के विवाह समारोह में भी शिरकत की। इसके अलावा, उन्होंने पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आयोजित प्रादेशिक सेना की भर्ती में आए युवाओं के लिए लगाए गए लंगर में भी शिरकत की और स्वयं युवाओं को भोजन परोसा।

मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर, धारचूला विधायक हरीश धामी, एसपी रेखा यादव और कई अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440