उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री व उनका परिवार भी आया मदद को आगे

खबर शेयर करें

सीएम त्रिवेंद्र ने दिया 5 माह का वेतन

समाचार सच, देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते राज्य में असहाय, गरीबों के मदद को कई सामाजिक संगठन व जनप्रतिनिधि अपने स्तर से लगे हुए है। वहीं अब उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री व उनका परिवार भी मदद को आगे आ गया है। मंगलवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत अपने 5 माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती सुनीता रावत ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत 1 लाख रुपए का चेक, मुख्यमंत्री की बेटी कृति रावत ने 50,000 एवं सृजा ने 2000 रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिए हैं।

यह भी पढ़ें -   चैत्र मास 2026: 4 मार्च से शुरू होगा चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, राम नवमी और हनुमान जन्मोत्सव जैसे बड़े व्रत-पर्व

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440