समाचार सच, देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए हैं। ज्ञात हो कि रविवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जांच को लेकर हुए बवाल हो गया था।
मुख्यमंत्री ने सोमवार को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव और गृह सचिव को बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए हैं। मुख्य सचिव और गृह सचिव से हुई वार्ता के बाद मामले को संवेदनशील देखते हुए मुख्यमंत्री ने यह आदेश दिये हैं। फैली अफवाह के बाद बनभूलपुरा क्षेत्र की तमाम जनता बेवजह सड़कों पर उतर आई थी और देखते ही देखते सोशल डिस्टेंस को लेकर दिए निर्देशों की जमकर धज्जियां उड़ाई। जिसके बाद मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा और उन्होंने गंभीरता से लेते हुए इलाके मैं पूरी तरह कर्फ्यू लगाने के आदेश दे दिए हैं



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


