बद्रीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

खबर शेयर करें

समाचार सच, चमोली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंचे। बद्रीनाथ मंदिर में भगवान बद्री विशाल के दर्शन व पूजा करते हुए सीएम ने प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, सीडीओ डा.ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम कुमकुम जोशी सहित निर्माणदायी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में सियासी हलचल तेजः 6 बड़े नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा, चुनाव से पहले बदलेगा समीकरण?

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440