आज हल्द्वानी दौरे पर आएंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नैनीताल जनपद के हल्द्वानी क्षेत्र का दौरा कार्यक्रम संशोधित कर जारी कर दिया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज दोपहर 2:00 बजे देहरादून स्थित जीटीसी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे।

वह 2:50 बजे एफटीआई हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां से 3:00 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 3:10 बजे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री यहां आयोजित “वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026” में प्रतिभाग करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के बाद वे 4:20 बजे प्रेक्षागृह से कार द्वारा वापस एफटीआई हेलीपैड के लिए रवाना होंगे, जहां 4:25 बजे पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें -   13 जून 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इसके पश्चात मुख्यमंत्री 4:35 बजे हेलीकॉप्टर से उधमसिंह नगर जनपद के श्रीपुर बिछवा स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां उनका अगला कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440