समाचार सच, हल्द्वानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2 जून को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। जानकारी देते हुये जिलाधिकारी वन्दना ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री धामी 2 जून (शुक्रवार) को अपराह्न 1 बजे रीठासाहिब हैलीपेड चम्पावत से हैली द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 1.15 बजे गौलापार स्टेडियम पहुंचकर कार द्वारा प्रस्थान कर 1.30 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम में अधिकारियों के साथ बैठक कर विचार विमर्श करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री धामी 3.15 बजे एफटीआई हैलीपैड से बनबसा जनपद चम्पावत को रवाना होंगे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













