कार्यक्रम की सफलता को मुख्यमंत्री ने दी कनक को शुभकामनाएं

खबर शेयर करें

श्री आनंद आश्रम का वृद्धउत्सव-2020 आओ खेले खेल का आयोजन

समाचार सच, हल्द्वानी। श्री आनंद आश्रम (वृद्धाश्रम) की अध्यक्ष कनक चन्द्र ने वृद्धउत्सव -2020 आओ खेले खेल के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को देहरादून में मुलाकात की। इस दौरान सीएम श्री रावत ने उन्हें कार्यक्रम की सफलता के लिये हार्दिक बधाई दी और शुभकामनाएं प्रेषित की।

आश्रम की संचालिका श्रीमती कनक ने मुख्यमंत्री को संस्था के क्रिया-कलापों से अवगत करवाया। उन्होंने मुख्यमंत्री से उक्त कार्यक्रम में मुख्यअतिथि बतौर पहुंचने का आमंत्रण पत्र स्वीकार करने आग्रह भी किया। जिस पर मुख्यमंत्री श्री रावत ने उन्हें बुर्जगों के उक्त कार्यक्रम में पहुंचने का आश्वासन दिया।

कनक ने बताया कि उक्त वृद्धउत्सव -2020 आओ खेले खेल का आयोजन हल्द्वानी महानगर के स्थानीय स्टेडियम भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह आयोजन शहर में वरिष्ठ नागरिकों एक खुशी देने के लिये होगा। जिसकी तैयारियों जोर-शोर चल रहही है। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने को कहा है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440