खेल-खेल में बच्चे ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां टीपीनगर चौकी क्षेत्र में खेल-खेल में दो वर्षीय बच्चे ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार जीतपुर नेगी निवासी धर्मेंद्र मौर्य का 2 वर्षीय पुत्र तन्मय मौर्य घर में खेल रहा था। बताया जाता है कि उसने इस बीच खेल-खेल में घर में रखी चूहे मारने की दवाई खा ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। यह देख परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बच्चे को डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। होली पर्व पर हुई इन घटनाओं से मृतकों के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   31 जुलाई से लगेगा चोर पंचक: इन कार्यों से करें परहेज, जानें क्या कहते हैं ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताएं
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440