आहवान सेवा समिति के समर कैंप में बच्चें सीख रहे हैं योगा, क्राफ्टिंग, पेंटिंग व जुंबा, डांस व फिल्म एक्टिंग के गुर, 25 तक चलेगा कैंप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आहवान सेवा समिति द्वारा चलाया जा रहा समर कैंप आज 12वें दिन भी जारी रहा। कैंप में बच्चें योगा, क्राफ्टिंग, पेंटिंग व जुंबा, डांस व फिल्म एक्टिंग के गुर सीख रहे है।
उक्त जानकारी देते हुए समिति की अध्यक्षा लता बोरा ने बताया कि समिति द्वारा आयोजित समर कैंप आगामी 25 जून तक चलेगा। उन्होंने बताया कि कैंप में बच्चों के मन से डर निकाला जाता है। वह यहां पर अपनी बात को खुल कर पेश करते है। इससे बच्चे का हुनर निखरता है।
बोरा भवन भोटिया पड़ाव में चल रहे समर कैंप के 12वें दिन योगा, क्राफ्टिंग, पेंटिंग, जुंबा, डांस-डांस एवं फिल्म एक्टिंग की ट्रेनिंग दी गई। समर कैंप में योगा की ट्रेनिंग आशा भैंसोड़ा, क्राफ्टिंग, डांसिंग कोरियोग्राफी में यश जायसवाल, विक्की योगी जो इस समर कैंप के मुख्य प्रशिक्षक हैं जो फिल्म एक्टिंग की ट्रेनिंग दे रहे हैं। समर कैंप के बच्चे एक भी नाटक भी प्रस्तुत करेंगे 15 दिवसीय समर कैंप में कृष्णा भाटी, सोनिया मित्तल, ज्योति, रिया टम्टा, तनिष्का, वैष्णवी द्विवेदी अनुष्का बोरा, रोशनी वर्तिका द्विवेदी, पूजा पिंकी सिंह, धैर्य जोशी, ध्रुव, निशा नयाल, हृदयांश, विवेक, आदि दर्जनों कलाकार भाग ले रहे हैं इस अवसर पर पहुंचे देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी का स्वागत कलाकारों द्वारा किया गया। इस अवसर पर अभ्युदय बोरा अंजना बोरा, आयुष्मना बोरा, अंजली आर्या, रिया आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   २३ मई २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440