डॉक्टर डे पर डीपीएस जूनियर में बच्चों को मिला हेल्थ मंत्र, डॉ. अंकिता चांदना ने सिखाई साफ-सफाई और सही जीवनशैली की ABC

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। डॉक्टर डे के अवसर पर डीपीएस जूनियर स्कूल हल्द्वानी में एक खास सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अंकिता चांदना द्वारा स्कूल प्रबंधक श्रीमती मनीषा शाह के सहयोग से आयोजित हुआ। कक्षा 1 से 4 तक के नन्हे छात्रों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और सही दिनचर्या के महत्व पर रोचक तरीके से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में डॉ. अंकिता ने बच्चों को बताया कि अच्छी सेहत हमारे शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए कितनी जरूरी है। उन्होंने बच्चों को हाथ धोने की सही तकनीक, पोषणयुक्त घर का बना खाना खाने, और जंक फूड से दूरी बनाने की सलाह दी।

डॉ. अंकिता ने मोबाइल का सीमित इस्तेमाल करने की बात पर विशेष जोर देते हुए बताया कि कम उम्र में ज्यादा स्क्रीन टाइम से ‘फॉरवर्ड हेड पोस्चर’ और गर्दन दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने बच्चों को बैठने-उठने के सही तरीके, टीवी देखते वक्त दूरी बनाए रखने और पढ़ाई करते समय टेबल-कुर्सी के सही इस्तेमाल की समझ भी दी।

यह भी पढ़ें -   रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला! बेटी ने बताई आपबीती तो मां ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

बच्चों के लिए उन्होंने कुछ आसान योग और एक्सरसाइज भी करवाई, ताकि वे रोजाना अपनी लाइफस्टाइल में हेल्दी आदतें शामिल कर सकें। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने बहुत उत्साह से भाग लिया और हेल्दी हैबिट्स को अपनाने का वादा किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जरूरतमंद परिवारों को मिठाई, खिलौने और दिवाली का सामान देकर मनाया पर्व, उपहार पाकर खिले बच्चों के चेहरे
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440