नागरिकता संशोधन अधिनियम एवं महंगाई को लेकर भीम फोर्स ने केंद्र सरकार फूंका पुतला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नागरिकता संशोधन अधिनियम, भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर व महंगाई के विरोध में भीम फोर्स कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।

इस दौरान कहा गया कि सीएए से भारत में रहने वाले सभी गरीब, आदिवासी आदि लोग जो वर्षों से भरत में रहकर रोजमर्रा की जिन्दगी गुजारने के लिए खेती मजदूरी कर जैसे-तैसे गुजर-बसर करते आ रहे हैं, जिनके पास न सिर छुपाने के लिए छत है और न बच्चों को पढ़ाने के लिए पर्याप्त धन है, ऐसे करोड़ों आदिवासी देश के मूलनिवासी लोगों को नागरिक संशोधन अधिनियम लागू होने के बाद वर्षों पुराने प्रमाण पत्र कैसे प्रस्तुत कर पायेंगे, यह सोचनीय विषय हैँ उनका कहना था कि यह ऐसा काला कानून है जिससे देश का कोई विकास नहीं हो सकता।

यह भी पढ़ें -   भीमताल में 434 ग्राम चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार, अल्टो कार भी सीज

उनका कहना था कि केंद्र सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए मूल समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए लगातार इस प्रकार के निर्णय ले रही है। जबकि इस समय देश में अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न चरम सीमा पर है। इन समस्याओं के समाधान के बजाय देश में ऐसे कानून बनाये जा रहे हैं जिससे समाज में आपसी भाईचारे पर खतरा उत्पन्न हो रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -   भीमताल में 434 ग्राम चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार, अल्टो कार भी सीज

पुतला दहन करने वालों में सिराज अहमद, नफीस अहमद, कुलदीप अंबेडकर, फैजान सैफी, नाजिम अंसारी, अमान, मनीष गौतम, कृष्ण कुमार आदि शामिल रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440