समाचार सच, हल्द्वानी। केन्द्रीय कारागार सितारगंज उधमसिंह नगर में सिद्धदोष कैदी के मौत की जांच हल्द्वानी महानगर के सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह करेंगे। ज्ञात हो कि उक्त कैदी की डॉ0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गयी थी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने घटना की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिह को जांच अधिकारी नामित किया है।
ज्ञात हो कि केेन्द्रीय कारागार सितारगंज उधमसिह नगर मे सिद्वदोष बन्दी भानु प्रताप पुत्र लालता प्रसाद निवासी कुटईया बलदेवसिंह पो.ओ. हाफिज गंज जिला बरेली की डा0 सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी मे उपचार के दौरान 10 जनवरी 2020 को मृत्यु हो गई थी।
मजिस्ट्रीयल जॉच हेतु नामित नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति घटना के सम्बन्ध में जानकारी रखने वाले सम्बद्ध एवं असम्बद्ध अन्य व्यक्तियों से अपेक्षा की है कि वह अपने बयान लिखित, मौखिक रूप से अथवा कोई अन्य साक्ष्य/प्रमाण हो तो किसी भी कार्य दिवस में सिटी मजिस्टेªट कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


