समाचार सच, हल्द्वानी। माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड आदेशों के क्रम में राज्य के समस्त जनपदों में 12 जून से 18 जून तक स्वच्छता सप्ताह का आयोजन किया जायेगा तथा 18 जून (रविवार) को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में जनपद मुख्यालयों के साथ ही समस्त तहसीलों में भी स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि 18 जून को वृहद स्वच्छता अभियान को सुचारू रूप से सम्पादित किये जाने हेतु जनपद मुख्यालय के साथ ही तहसीलों के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि 12 जून से 18 जून तक वृहद स्वच्छता कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारियों को 12 जून से पूर्व किये जाने वाले कार्यों का एक्शन प्लान उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
डीएम ने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में वृहद स्वच्छता अभियान को सफल बनाने हेतु विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार करना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि नैनीताल शहर सम्पूर्ण नगर पालिका क्षेत्र हेतु अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, नैनीताल शहर ग्रामीण क्षेत्र अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, हल्द्वानी शहर का ग्रामीण क्षेत्र सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह, लालकुआं नगर पालिका उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह, लालकुआं शहर का ग्रामीण क्षेत्र तहसीलदार सचिन कुमार, भीमताल भवाली शहरी/ग्रामीण क्षेत्र मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी, उपजिलाधिकारी राहुल शाह, कालाढूगी शहरी, ग्रामीण क्षेत्र उपजिलाधिकारी रेखा कोहली, रामनगर शहरी/ग्रामीण उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल, कोश्याकुटौली समस्त क्षेत्र उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा, तहसील बेतालघाट तहसीलदार मनीषा बिष्ट, मुक्तेश्वर, भटोलिया उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा तथा रामगढ़ समस्त क्षेत्र तान्या रजवार को नोडल अधिकारी नामित किया है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



