शहीद हवलदार प्रदीप थापा की अंतिम यात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, शोकाकुल परिवार से की शोक संवेदनाएं व्यक्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अनारवाला गुच्चुपानी, देहरादून पहुँचकर शहीद हवलदार प्रदीप थापा (1/3 गोरखा राइफल्स) के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की, एवं उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने ईश्वर से अमर शहीद की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें -   भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय है वैजयंती का पौधा, जानें इसके फायदे और सही दिशा

इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएँ साझा की। उन्होंने कहा कि ईश्वर शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें, उन्होंने कहा शहीद हवलदार प्रदीप थापा के बलिदान को हम सब नमन करते हैं। उत्तराखंड सरकार शहीद के परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   ३ जुलाई २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440